Advertisement

झामुमो द्वारा फुसरो शहर में निकाला गया भव्य न्याय यात्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार में 25 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा न्याय यात्रा निकाला गया। न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में झामुमो समर्थक शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार झामुमो फुसरो नगर समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के खिलाफ साजिश पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ न्याय यात्रा निकाला गया। न्याय यात्रा फुसरो नगर परिषद के पुराना बीडीओ ऑफिस से फुसरो बैंक मोड़ तक गया। यात्रा में काफ़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के जेल से निकलने तक जगह जगह न्याय यात्रा जारी रहेगा। यात्रा में झामुमो नेता भोलू खान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया है। उनकी न्याय मिलने तक सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर झामुमो नगर सचिव अनिल रजवार, हासिम खान, राजेश राम, गणेश यादव, नारायण महतो, दीपक गुप्ता, इमरान खान, उर्मिला देवी, दुलारी देवी, रेणु देवी, ललिता देवी, सुभाष पासवान, सोनी देवी, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *