Advertisement

लीचीपुरम अभियान के अंतर्गत भव्य मेहंदी उत्सव का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। लीचीपुरम अभियान के तहत मुजफ्फरपुर में 24 फरवरी को भव्य मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के मीडिया प्रभारी अर्चना सिंह ने दी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम संयोजिका इंदू सोनी के यहाँ उनके सुपुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में लीचीपुरम मेहंदी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे घर को आकर्षक लीचीपुरम सजावट से सजाया गया, जिसमें मुजफ्फरपुर की पहचान लीची और लोक कला की सुंदर झलक देखने को मिली।

बताया कि समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं एवं अतिथियों के हाथों में विशेष रूप से लीचीपुरम डिज़ाइन की मेहंदी नीतू तुलस्यान द्वारा संचालित ज्ञानदीप की लड़कियों द्वारा लगाई गई, जिसने उत्सव को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। कहा कि यह आयोजन केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि स्थानीय कला और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल भी रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लीचीपुरम अभियान के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, मंत्री नीतू तुलसियान, मीडिया प्रभारी अर्चना सिंह, मुस्कान केसरी, अंजली कुमारी एवं शिवानी कुमारी का विशेष योगदान रहा। ज्ञात हो कि लीचीपुरम अभियान के माध्यम से मुजफ्फरपुर शहर की पारंपरिक पहचान को प्रत्येक उत्सव से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

आज के इस मेहंदी उत्सव के अवसर पर सभी शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा गया कि वे अपने शहर मुजफ्फरपुर को लीची आर्ट से सजाने में सहयोग दें और इस सांस्कृतिक अभियान का हिस्सा बनें। क्योंकि लीचीपुरम हमारी पहचान, हमारी शान का प्रतीक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *