सैकड़ों युवती, महिलाएं व् कमिटी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मैथान टुंगरी स्थित धर्म स्थल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे श्रीरामचरित मानस महायज्ञ को लेकर 7 मार्च को यज्ञसमिति द्वारा भव्य कलश-यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर मानस स्थल पर महायज्ञ के संस्थापक रामधाम शरण उर्फ गौरबाबा द्वारा शंखनाद कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। मानस समिति के अध्यक्ष पवन कुमार नायक सहित अन्य पदेन प्रतिनिधि, सदस्य, महिला ग्रुप की प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, जल सहिया भाग्यरानी देवी, गौरीनाथ कपरदार, देवब्रत जायसवाल, बुजुर्ग मोहनराम शर्मा, सचिन कुमार मिश्रा, कन्हाई नायक, मिथलेश सिंह, पवन विश्वकर्मा, संतोष नायक, रामबिलास रजवार, संजय मिश्रा, सुरेश कमार, परमेश्वर महतो, बैजनाथ रविदास, राजेंद्र सिंह, जैकी रजवार, नरेश कमार, कन्हाई रजवार, भगवान दास, अमित मिश्रा, चंदन रविदास, कुंवर सिंह, हिटलर रविदास, उत्तम रजवार, विकास रजवार, गोपाल कमार, बिट्टू मिश्रा, बरुण मिश्रा, मोती कमार आदि श्रद्धालू कलश-यात्रा में शामिल होकर यज्ञ स्थल से पिपरा टोला, नहर चौक, सड़क टोला, मंडपवारी चौक, मिश्रा टोला, बगीचा होते लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय कर दामोदर नदी तट पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण से आचार्य गौरबाबा,
रामपद, राजकुमार, शिवकुमार, राजेश चटर्जी द्वारा सभी कलशों में जल भरे गए। पुनः कतारबद्ध होकर 301 कलशधारी युवती व महिलाएं बड़का बांध, कदम टोला होते मानस स्थल पहुंचे।
पूरे मार्ग में डीजे की आवाज व जय श्रीराम के जयकारा गूंजता रहा। बीच मार्ग पर जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू भी शामिल हुए।सभी कलशधारियों को जलयुक्त कलशों को सुरक्षित रखने के पश्चात शरबत दिया गया, जबकि बीच मार्ग में श्रद्धालु सीसीएल कर्मी राकेश मिश्रा ने शुद्ध जल की बोतल एवं केला वितरण किया। बता दें कि, 7 मार्च की देर रात को मानस बेदी पूजन विधिवत की गई। दूसरे दिन 8 मार्च को प्रातः आठ बजे से व्यास अनिल पाठक एवं समूह द्वारा मानस नवाहपारायण पाठ प्रारंभ होगी तथा रात्रि में खोरठा भजन गायक हेमंत दुबे एवं टीम द्वारा शिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर व्याख्यात्मक भजन व झांकी की प्रस्तुति होगी।
![]()













Leave a Reply