प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो ग्राम मे 19 मार्च को श्रीरामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश-यात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार स्थानीय खांजो नदी तट से आचार्य सुरेंद्र तिवारी एवं अन्य आचार्यों, पुरोहितो द्वारा 501 कलशों मे वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ जल भरवाया गया। इसके पश्चात सभी कलशो को माथे पर धारण कर माताएँ व युवतियां खांजो नदी से कतारबद्ध होकर आयोजन स्थल स्कूल परिसर तक पहुंचे। यहाँ अन्य पुरोहितो ने यज्ञ स्थल पर कलशों को सुरक्षित रखा।
मौके पर मुखिया गीता देवी, उपाध्यक्ष रामटहल नायक, पूर्व मुखिया सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र नायक सहित दर्जनों श्रद्धालु साथ चल रहे थे। बताया गया कि यज्ञ के दूसरे दिन 20 मार्च को प्रातः विधिवत मानस पाठ प्रारंभ कराया जायेगा। जिसमें अयोध्या धाम से पधारे रामविनोद शरण व्यास जी पाठ कराएंगे। वहीं रात्रि मे पूज्य दीदी मानस मंजरी रत्नामणि द्विवेदी (एमपी) प्रवचन करेगी। इसकी सभी तैयारी पुरी कर ली गई है।
![]()













Leave a Reply