Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। भगत अहरा तालाब में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य रूप से गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि गोमियां विधायक एवं विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भगत अहरा तालाब में भव्य रूप से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 27 नवंबर को गंगा आरती का भव्य रूप से प्रारंभ संस्था द्वारा आयोजित किया गया। इस आरती में मुख्य अतिथि के रूप में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज मौजूद थे।

इस अवसर पर गोमियां मोड़ स्थित काली मंदिर से पद यात्रा कर
सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे बाजें गाजे के साथ तालाब पहुंचे, जहां पंडित के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित करते हुए विधायक एवं जिप सदस्य ने गंगा आरती किया। तालाब में मौजूद सभी जनों ने एक स्वर में मां गंगा का गीत गाकर आरती का समापन किया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, समाज सेवी प्रदीप रवानी, आदित्य पांडेय, रोहन कुमार, ओम प्रकाश, अजय रंजन, शीला रानी, सोनी साहु, तारामणि कच्छप, बबीता कुमारी, महेश स्वर्णकार, रोहित यादव, छोटू कुमार, सोनू कुमार सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *