जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार उत्तरी जिला परिषद क्षेत्र के बनकनारी क्रिकेट मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम सत्र में 31 दिसंबर को जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने खेल का विधिवत उद्घाटन कर रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया।
टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर विजेता बनकनारी टीम एवं उप विजेता कसमार टीम को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति बढ़ता उत्साह और प्रतिभा देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है। उन्होंने सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सफल आयोजन के लिए आयोजन कमिटी को साधुवाद दी। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों और ग्रामीण रहिवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
![]()













Leave a Reply