एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय भवन में 20 फरवरी को भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि सेल के बीएसएल महाप्रबंधक (ठेका प्रकोष्ठ) कमलेश कुमार शामिल हुए।
बोकारो इस्पात संयंत्र एवं अखिल भारतीय चेतना दर्पण के संयुक्त तत्वावधान में प्रसिद्ध कवियत्री अमृता शर्मा की कविता एवं अध्यक्षता में आयोजित काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि सेल महाप्रबंधक (ठेका प्रकोष्ठ) कमलेश कुमार के बेहतरीन गीत प्रस्तुति ने वातावरण को काव्यमय बना दिया। विशिष्ट अतिथि उप महाप्रबंधक नगर प्रशासन आलोक कुमार ने इस अवसर पर कहा कि बोकारो में साहित्यकार एवं कवियों के लिए प्रत्येक माह इस प्रकार के आयोजन सेल की ओर से किया जा रहा है। कहा कि साहित्य समाज का समसामयिक दर्पण है।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ गंगेश कुमार पाठक की सरस्वती वंदना मधुर कंठ स्वर दे, माँ शारदे वर दे एवं मैथिली कविता मित्र कें समाद गाकर सभी कों मंत्रमुग्ध कर दिया।वहीं रंजना श्रीवास्तव की पुष्पों के रंगो में रंगकर, अर्चना मिश्रा की एक दिन छाया भी विलीन हो जाएगी उस अनंत अंधेरे में, अरुण पाठक की मिथिली गीत होली पावन अईछ मनभावन, अमृता शर्मा द्वारा भला ऐसी होली है किस काम की सराहनीय रही। वी.एन. गोस्वामी ने भी यहां अपनी उत्कृष्ट कविता प्रस्तुत की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अमृता शर्मा एवं कुशल संचालन लव कुमार ने की।
![]()













Leave a Reply