Advertisement

संविधान दिवस पर बोकारो कोर्ट में भव्य आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला मुख्यालय के समीप न्यायालय परिसर में 26 नवंबर को 75वें संविधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। बोकारो के वरीय अधिवक्ता एम एल ओझा ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अधिवक्ता ओझा ने कहा कि आज के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत में संविधान अंगीकार किया गया था। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता रणजीत गिरि ने उपस्थित अधिवक्तावो को संविधान के मूल प्रस्तावना का पाठ करवाया।

अधिवक्ता गिरि ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत में संविधान को लागू हुए 75 वर्ष हो गए। उसके उपलक्ष्य में अगले एक वर्ष तक संविधान के प्रति जागरूकता के लिए जन जागरण अभियान चलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, ताकि संविधान के बारे में आमजन अपने अधिकार को जाने। अधिवक्ता अतुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर बीरेंद्र प्रसाद महतो, रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, विष्णु चरण महाराज, राणा प्रताप शर्मा, अरूप चक्रवर्ती, काली पद मांझी, गुरु चरण रजवार, मो. हरीश, वीणा रानी, भुवनेश्वर प्रसाद, शंकर कुमार महतो, प्रफुल्ल कुमार सिंह, दीपिका सिंह, रीना कुमारी, दीप्ति सिंह, मो. हसनैन आलम, वंशिका सहाय, विकास प्रजापति, अंकित ओझा, राजश्री, संजीत कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, संदीप पूर्ति, रवि कुमार, अशोक कुमार यादव, निखिल कुमार डे समेत सैकड़ो अधिवक्तागण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *