Advertisement

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व पूजा की भव्य शुरुआत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लोक आस्था का महापर्व छठ की 25 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में नहाय-खाय के साथ शुभ शुरुआत की गयी।

इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष नदी, तालाब व कुंडों में स्नान कर शुद्ध भोजन के साथ व्रत की शुरुआत की। प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश घरों में अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद बना, जिसे ग्रहण कर भक्तों ने व्रत का संकल्प लिया।

ज्ञात हो कि जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र के कसमार घाट, खैराचातर तालाब, दांतू स्थित खाजो घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ पूजा समिति की ओर से घाटों की सफाई, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक आस्था, विश्वास और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

यह पर्व सामाजिक एकता और स्वच्छता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ मैया सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। इस अवसर पर छठ मैया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया है। साथ हीं 26 अक्टूबर को खरना के साथ चार दिवसीय व्रत का दूसरा दिन मनाया जाएगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *