गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीते 15 अक्टूबर को वैशाली जिला के हद में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार तेजस्वी यादव ने दिल्ली के आरके पुरम से वर्ष 2006 में नौवीं पास की। 36 वर्षीय तेजस्वी 6 करोड़ 12 लाख 48 हजार 877 रुपये की चल और एक करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं।
तेजस्वी 4 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपये के कर्जदार भी है। उनकी पत्नी राजश्री यादव के पास स्टेट बैंक गर्दनीबाग ब्रांच में बचत खाता में -77225 रुपये आईडीबीआई बैंक पटना में 533586 है। आईडीबीआई बैंक, पटना में तेजस्वी यादव की पुत्री आयरिश यादव के नाम स्टेट बैंक आफ इंडिया गर्दनीबाग ब्रांच में 385349 रुपये, स्टेट बैंक पटना सुकन्या समृद्धि योजना में 162300, स्टेट बैंक मेन ब्रांच पटना में एफडी ₹8 लाख है।
इसके अलावा तेजस्वी यादव के पास इंडियन कंपनी में शेयर 4 लाख 88 हजार रुपये और 200 ग्राम सोने के आभूषण मुल्य 17 लाख 13 हजार रुपये, उनके पत्नी राजश्री के पास आभूषण 480 ग्राम सोना, कीमत- 41 लाख 11 हजार 200 रुपये, पत्नी राजश्री के पास आभूषण चांदी 2 किलो, कीमत-1 लाख 70 हजार रुपये, पुत्री कात्यायिनी इरिश यादव का सोने का आभूषण 200 ग्राम, कीमत 17 लाख 13 हजार रुपये, पुत्री कात्यायिनी इरिश यादव -चांदी एक किलो, कीमत 85 हजार रुपये, पुत्र इराज लालू यादव – सोने का आभूषण 100 ग्राम, कीमत 8 लाख 56 हजार 500 रुपये, पुत्र इराज लालू यादव – चांदी 500 ग्राम, कीमत 42 हजार 500 रुपये बताया गया। इसके अलावा तेजस्वी यादव के पास प्लांट एवं मशीनरी 20 लाख से अधिक और मेड इन इटली का एक पिस्टल जिसका कीमत 105014 रुपए है। तेजस्वी ने इंडियन कंपनी से अनसिक्योर्ड लोन 4 करोड़ रुपए से अधिक का ले रखा है।
![]()













Leave a Reply