Advertisement

महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी ने राघोपुर से दाखिल किया नामांकन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन में अब मात्र दो दिन शेष है, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भाजपा व् समर्थित दल के तरफ से अभी तक एक भी उम्मीदवार में अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।

इस दौरान 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल के नेता व् महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने जिला के हद में राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। राघोपुर से उनके सामने एनडीए के उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं की गयी है।

ज्ञात हो कि, पिछली बार यानी वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के सामने सतीश यादव थे। जिसे तेजस्वी ने बुरी तरह मात दी थी। वैसे यह माना जा रहा है कि राघोपुर क्षेत्र तेजस्वी यादव के परिवार का भरोसेमंद क्षेत्र है। यहां से उनके पिता लालू प्रसाद यादव और माता राबड़ी देवी चुनाव जीत कर बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके है।

बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर को नामांकन के लिए तेजस्वी यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के अलावे उनके राजनीतिक सलाहकार संजय यादव और उनकी बहन सांसद मिसा भारती भी मौजूद रहे। तेजस्वी अपने साथ हाजीपुर के राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया के साथ निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन भरने पहुंचे थे। तेजस्वी के साथ राजद के कई नेता और विधायक भी नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ दर्जन भर से ज्यादा गाड़ी का काफिला के साथ हजारों समर्थकों की भीड़ थी। उनके पिता लालू यादव व्हील चेयर पर बैठे थे। तेजस्वी के स्वागत को लेकर हाजीपुर को पटना से जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु से ही कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला के साथ स्वागत किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *