माले आंदोलन को मिला महागठबंधन का साथ
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। माकपा जिला कार्यालय स्टेशन रोड समस्तीपुर में 3 अप्रैल को महागठबंधन दलों की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने की।
बैठक में पिछले वर्ष 9 अक्टूबर को भाकपा माले द्वारा उजियारपुर थाना पर आयोजित धरना प्रदर्शन को पदस्थापित थानाध्यक्ष द्वारा बाहरी संदिग्ध जनों का जमावड़ा बुलाकर आंदोलनकारियों पर हमला करने की कार्रवाई की घोर निंदा किया गया। साथ हीं उक्त थानाध्यक्ष के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया गया।
बैठक में उजियारपुर थाना कांड संख्या 309/22 स्वाति हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच जल्द कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी।
बैठक में जदयू के दुर्गेश राय, भाकपा माले जिला सचिव उमेश प्रसाद, जीवछ पासवान, सीपीआईएम जिला सचिव रामाश्रय महतो, मनोज गुप्ता, सत्यनारायण सिंह ने माले द्वारा चल रहे अनशन को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की।
![]()












Leave a Reply