Advertisement

पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर 21 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया फिरोज खातून ने की।

जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के 13 वार्ड में पीसीसी पथ निर्माण करने, फेवर ब्लॉक लगाने तथा जरूरत के अनुसार नाली बनाने पर सहमति व्यक्त किया गया। साथ ही जारंगडीह सीटू कार्यालय के बगल में वर्षों से बंद पंचायत सचिवालय की मरम्मति करने पर भी सहमति बनी।

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया फिरोज खातून ने कहा कि सरकार की सोंच ग्रामीण स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना रहा है। इसी के तहत ग्राम पंचायतों का गठन किया गया, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। इसी के तहत पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा हैं।

मौके पर पंचायत सेवक भुनेश्वर तुरी, उप मुखिया रूबी देवी, वार्ड सदस्या पूजा मुर्मू, रीता देवी, मीना देवी, उमेश मुखी, डोली देवी, कंचन सिंह, कमला देवी सहित पूर्व मुखिया मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, पूर्व उप मुखिया रोशन घासी, श्याम कुमार, मनीष, प्रदीप, सुमित, विकास सिंह, सोनम सेन, मनीषा देवी, सुनीता देवी आदि दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *