Advertisement

अबूआ आवास आवेदनों के अनुमोदन को ले पंचायतों में ग्रामसभा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बीते माह आयोजित शिविरो में अबूआ आवास के लिए लाभुकों से प्राप्त आवेदनों के ऑनलाइन सत्यापन उपरांत प्राप्त योग्य, अयोग्य लाभुकों की सूची का अनुमोदन 2 जनवरी को कई पंचायतों के ग्रामसभा में किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया गया कि आगामी 5 जनवरी को कथित सूची का प्रकाशन किया जायेगा। यह भी बताया गया कि 15 जनवरी तक दावा कर सकते हैं तथा 18 को दावे का निपटारा किए जायेंगे। स्थाई प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन तिथि 20 जनवरी को की जायेगी। आयोजित ग्रामसभा में हरेक पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों की संख्या काफी देखी गई, जिसमे महिलाएं अधिक थीं।

मिली जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत में अनुमोदन का ग्रामीणों द्वारा जोरदार विरोध किया गया। उक्त पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर ने मामले को शांत किया और रहिवासियों को आश्वस्त किया कि नए सीरे से पूर्व के आवेदनों के तहत बड़े अधिकारी से जांच कराने के बाद वास्तविक हकदारों को लाभ अवश्य दिलाएंगे।

वहीं ग्रामसभा में पंचायत वाइज प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंगवाली उत्तरी पंचायत में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, विवेक मिश्रा, शिवकुमार चटर्जी, भोला राज, ललित रजवार सहित अजीत, मनोज, रॉकी, आले नवी अंसारी, गौतम, सुरेश, निताई आदि उपस्थित थे।

पिछरी उत्तरी पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में पंचायत समिति सदस्य बरूण ठाकुर, मुखिया कल्पना देवी, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, अंगवाली दक्षिणी पंचायत में पंचायत सचिव दामोदर स्वरूप, रोजगार सेवक सफीक आलम, प्रखंड पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, पूर्व मुखिया अशोक प्रगणैत, उप मुखिया मोहन मांझी तथा सभी वार्ड सदस्य, चलकरी उत्तरी पंचायत ग्रामसभा में मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार, रोजगार सेवक रंजीत कुमार, आदि।

उप मुखिया संजय मंडल, सभी वार्ड सदस्य, चलकरी दक्षिणी पंचायत में दामोदर स्वरूप सहित रोजगार सेवक प्रकाश महतो, मुखिया रजनी देवी, पंचायत समिति सदस्य चिटमनी देवी, ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन, नेहा हांसदा, रीता कुमारी, शनीराम हांसदा, जीतलाल मुर्मू, विकास, जियाउल, कौशल, रूपलाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *