Advertisement

मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)।  विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चेडरा पंचायत के ग्राम चलंगा में 3 नवंबर को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता चेडरा पंचायत की मुखिया निर्मल कुमार ने की।

आयोजित बैठक में सबकी योजना, सबका विकास अभियान (पीपुल्स प्लान कैंपेन) 2022 के तहत वित्तीय वर्ष 2023 -24 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) निर्माण हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुखिया कुमार ने जनोपयोगी सार्वजनिक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों के बीच साझा की एवं सार्वजनिक उपयोगी योजनाओं यथा सड़क से संबंधित योजना, सोलर लाइट से संबंधित योजना, पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित इत्यादि योजनाओं का चयन भी मुखिया की उपस्थिति में किया गया।

मौके पर पंचायत सेवक वैकुंठ दुबे, पंचायत स्वयं सेवक सुनील कुमार, ग्यास सिंह, विनोद राम, रीता देवी, मिथिलेश कुमार बर्मन, बाबूचंद राम, मनोज भुइयां, सच्चिदानंद सिंह, पंकज प्रताप सिंह, अशोक प्रसाद सिंह, पंचम राम, सुंदर राम, सुधीर राम, कृपा नारायण सिंह, राम नारायण सिंह, महेंद्र नारायण सिंह, मनजीत सिंह, दिलीप सिंह, शांति देवी आदि गणमान्य एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *