Advertisement

राज्यपाल ने रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ मंदिर में की पूजा

एस.पी.सक्सेना/रामगढ़(झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) केेे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू नेे  24 मार्च को रामगढ़ जिला के हद में चितरपुर प्रखंड स्थित मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान रामगढ़ जिला उपायुक्त संदीप सिंह (Ramgarh district deputy commissioner Sandeep Singh) एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्प देकर राज्यपाल का रजरप्पा मंदिर परिसर में स्वागत किया। राज्यपाल को रजरप्पा मंदिर परिसर में ही जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रजरप्पा मंदिर ना केवल राज्य बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां पूजा अर्चना के लिए आते हैं। इसी कड़ी में आज मैंने भी यह पूजा अर्चना की है। राज्यपाल के रजरप्पा मंदिर दौरे के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ विधि वयवस्था को लेकर आवश्यक मंत्रणा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *