युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झारखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में की गई पहल प्रशंसनीय हैं, लेकिन फिल्म उद्योग और कलाकार हित में कोई पहल नहीं हो रही हैं। इसको लेकर अभिनेता अमन राठौर ने दु:ख प्रकट करते हुए झारखंड सरकार से अपील की हैं कि सरकार को फिल्म उद्योग एवं कलाकार के हित में भी नीति बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार (BJP Government) द्वारा फिल्म नीति बनाई गई थी, लेकिन इसका लाभ झारखंड के क्षेत्रीय कलाकारों को नहीं मिला।बल्कि पूर्व की भाजपा सरकार की फिल्म नीति से सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ। हालांकि पूर्व की भाजपा सरकार की फिल्म नीति से कलाकारों में उम्मीद जगी थी।
राठौर ने कहा कि न ही क्षेत्रीय फिल्मों को अनुदान मिला और न ही क्षेत्रीय निर्माताओं को कोई विशेष लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जिस प्रकार से खिलाड़ियों के लिए खेल नीति लागू कर रही हैं।खिलाड़ियों को पेंशन, बीमा, छात्रवृत्ति सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
ठीक उसी प्रकार से कलाकारों के हित में भी पहल करने की जरूरत हैं। जिससे कलाकारों की स्थिति में सुधार हो एवं झारखंड फिल्म संगीत उद्योग विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि झारखंड में फिल्म संगीत उद्योग के विकास से सरकार को भी लाभ होगा।
साथ ही झारखंड पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। अमन राठौर ने कहा कि झारखंड अलग बने 22 वर्ष होने को हैं। लेकिन आज भी यहां के स्थानीय कलाकार पुरी तरह उपेक्षित है।
![]()












Leave a Reply