बलात्कारी के आश्रित को नौकरी, मुआवजा, दुष्कर्म पीड़ित के प्रति सरकार बेपरवाह-बाउरी

संदर्भ: पेंक थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी अब्दुल कलाम की पिटाई से मौत

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के कडरूखूंटा गांव में घटित 27 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना की जांच व पीड़ित महिला से मिलने 19 मई को भाजपा प्रतिनिधि मंडल पीड़ित के घर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रतिनिधिमंडल पीड़िता से मिलकर घटना की जानकारी ली। भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष (झारखंड विधानसभा) अमर कुमार बाउरी, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा बोकारो के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी कर रहे थे। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित महिला ने बताया कि वह गांव के तालाब में नहा रही थी, इसी बीच पेंक रहिवासी अब्दुल कलाम पहुंचा और पीछे से जबरन पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

जिसकी शिकायत पेंक थाना की पुलिस से किया गया, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा निर्दोष ग्रामीणों को मॉब लिंचिंग के नाम पर जेल भेजा जा रहा है। कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी भी पेंक पहुंचे, परन्तु सिर्फ बलात्कारी के घर ही गए। ज्ञात हो कि, बीते 9 मई को पेंक थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास की घटना घटी थी। आरोपी युवक को बांध कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई थी।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बलात्कारी के आश्रित को सरकार नौकरी और मुआवजा देने की बात कर रही है, जबकि दुष्कर्म पीड़ित के प्रति सरकार बेपरवाह है। मामले में भाजपा नेताओं का आरोप है कि सत्ता पक्ष जबरन इस घटना को मॉब लिंचिंग का मामला बता कर पीड़ित आदिवासी महिला को उसके अधिकार से वंचित कर आरोपी युवक को सरकारी लाभ दे रही है, जो गलत है।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो, भाजपा बेरमो प्रखंड अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, महिला मोर्चा की सीमा देवी, उदय प्रसाद अग्रवाल, गोविंद किस्कू, ईश्वर चंद्र प्रजापति, ऊपरघाट मंडल अध्यक्ष किशोर महतो, भैरव महतो, रामचंद्र महतो, मनोज महतो, सुरेश महतो सहित कई भाजपा नेता व् प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 45 total views,  45 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *