एस.पी.सक्सेना/बोकारो। आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 25 नवंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा स्थित बोड़िया उत्तरी पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया।
उद्घघाटन बेरमो बीडीओ मधु कुमारी (BDO Madhu Kumari), प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर तथा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर बीडीओ मधु कुमारी ने ग्रामीणों को इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार आपके हर समस्या से रूबरू होने आपके द्वार पहुंची है। सरकार की मंशा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को देना है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है, ताकि समाज का समुचित विकास संभव हो सके। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम में ई-श्रम योजना के लिए कुल 70 आवेदन प्राप्त किया गया, जबकि 135 लाभुको के बीच कंबल का वितरण किया गया।

बीडीओ के अनुसार ऑन द स्पॉट तीन राशन कार्ड बनाये गये। वहीं 65 लोगों को कोवीड टीका दिया गया। 13 सुकन्या योजना और दो कन्यादान योजना पंजीकृत किया गया। आवेदन के बाद जिला में स्वीकृति बाद राशी का भुगतान कर दिया जाएगा।
प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित तमाम लाभकारी योजनाओं को धरातल पर लाकर ही समाज का विकास संभव है।
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया तुलिया देवी, पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, पंसस सावित्री देवी, पूर्व पंसस यमुना यादव, चिकित्सा दल के डॉ मनीष, एएनएम स्नेहलता, पंचायत सेवक धीरेन्द्र रजक, उप मुखिया मदन कुमार सिन्हा, वार्ड सदस्य भागवत तुरी, आदि।
शहजादी खातून, जल सहिया सीता देवी, शिक्षक हनुमान दयाल सिंह, अमित कुमार सिंह, मनोज यादव, डाटा इंट्री ऑपरेटर बिनोद कुमार रजक, प्रकाश करमाली, धनंजय कुमार पाठक, पीडीएस डीलर जमुना यादव, महेंद्र दुबे, पंकज डे के अलावा सुनील प्रसाद, आशीष वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार अहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।
![]()












Leave a Reply