विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में सरकार (Government) आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गोमियां विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया।
अति उग्रवाद प्राभावित क्षेत्र तिलैया पंचायत भवन में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 26 नवंबर को किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो मौजूद थे।
इस दौरान कई रहिवासियों की समस्याओं को सुना और लाभुकों को उन्होंने ऑन द स्पॉट योजना का लाभ दिलाया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के महिला पुरुष रहिवासी मौजूद थे।जहां लोगों को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया।
इस जनता दरबार कार्यक्रम में रहिवासियों में खासा उत्साह देखा गया। मीडिया से बात करते हुए गोमियां विधायक महतो ने कहा कि आज जिस प्रकार से इस कार्यक्रम में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं, उन समस्याओं का पहले ही समाधान कर दिया जाना चाहिए था।
लेकिन वर्तमान समय में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं। जिसे पूरी तत्परता के साथ समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सभी लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
![]()












Leave a Reply