Advertisement

भेलवारा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में भेलवारा पंचायत सचिवालय में आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कर आमजनों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख जेबुन निशा, बीडीओ संजय कुमार कोंगारी, सीओ रामबालक कुमार, जिप सदस्य दीपिका कुमारी, भेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य अजय मंडल, उप प्रमुख सरयू साव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, खाद आपूर्ति अधिकारी आलोक कुमार, बेलाल अंसारी, बीपीओ राजमोहन वर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिविर में बीडीओ संजय कुमार कोंगारी ने झारखंड सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आम अवाम को अवगत कराया। साथ ही सीओ रामबालक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्षो से हक अधिकार से वंचित रहिवासियों को अपना हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को सम्मान देने का‌ काम कर रही है।

भेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। जिप सदस्य दीपिका कुमारी ने भी कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।

शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के आवेदन समर्पित किये। जिनमें परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। शिविर में सभी प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। स्वास्थ्य स्टॉल में दर्जनों रहिवासियों का स्वास्थ्य जांच किया गया।

शिविर में सबसे अधिक कुल 566 आवेदन आए। जिसमें 124 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। यहां 440 मामले लंबित पड़े रहे। वहीं मौके पर सभी वार्ड सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला- पुरुष आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *