प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। संपूर्ण झारखंड में बीते सप्ताह से चल रही तेज गर्म हवा (हिट वेब) से स्कूली बच्चों के बचाव को लेकर जारी किए गये सरकारी निर्देशों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा सख्ती से पालन किया जा रहा है।
इसे लेकर 29 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित उच्च विद्यालय एवं राजकीय मध्य विद्यालय में देखा गया कि कई जगहों पर घड़े में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया गया था। उक्त विद्यालयों में निर्देशानुसार प्रातः 8.30 एवं 10.30 बजे घंटी बजाकर बच्चों को एक ग्लास पानी पीने को प्रेरित किया जा रहा था।

अंगवाली मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा, सहायक शिक्षक शैलेश खन्ना सहित अन्य शिक्षक तत्पर दिखे। वहीं उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निभा आईंद ने सरकारी निर्देशों के पूर्व से ही स्कूली कमरों में नलयुक्त घड़े की व्यवस्था कर रखा था।
उन्होंने बताया कि यहां वर्ग नवम एवं दशम के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जो समय पर पेयजल का उपयोग स्वयं कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि यहां इलेक्ट्रल पाउडर, नींबू, सत्तू, नमक आदि की व्यवस्था भी किया गया है। समय पर उसका भी उपयोग अवश्य होगा। समाचार लिखे जाने तक सरकारी तथा सभी निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से लेकर आठ तक के कक्षा के बच्चों को अगले आदेश तक छुट्टी दे दी गई है।
![]()













Leave a Reply