प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम के आयोजन के छठे दिन 27 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तीन पंचायतों में किया गया। ये पंचायत है पिछरी उत्तरी व् दक्षिणी एवं मायापुर पंचायत।

जानकारी के अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंड के हद में उपरोक्त तीनों पंचायतों में कुल 2305 आवेदन जमा किए गये, जिसमे 697 स्वीकृत किए गये। शिविर में मईया सम्मान की 764 तथा अबूआ आवास की 569 आवेदन जमा किया गया। इस अवसर पर पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो पिछरी पंचायत में सक्रिय रहे तो अंचल अधिकारी अशोक राम मायापुर में सक्रिय रहे। प्रखंड सह अंचल कार्यालय पेटरवार, सीएचसी की टीम तथा थाना की पुलिस टीम सक्रिय रहे।

इधर हरेक पंचायत में लगे शिविर में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मुखिया, उप मुखिया, पंसस, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिका, सहिया, स्वास्थ्य विभाग की टीम, वन विभाग की टीम आदि आखरी समय तक डटे रहे। मौके पर देवी दास, दिलीप कुमार, घूनू हांसदा, प्रमुख शारदा देवी, मुखिया नंद किशोर मांझी, बीपीओ प्रमोद शर्मा, कुलीन शर्मा, मेघनाथ आदि कार्यक्रम में आखरी तक डटे रहे।
![]()













Leave a Reply