चारों पंचायत में विभिन्न योजनाओं की 3631 आवेदन जमा
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार के कार्यक्रम आपकी सरकार, आपकी योजना,आपके द्वार का आयोजन 28 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड की चार पंचायत में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के सदमाकला, चरगी, दारीद एवं कोह पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य आदि की उपस्थिति में पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, झामुमो बोकारो जिला सचिव सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, राकेश सेठी आदि ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप जलाकर किया।

बता दें कि, इस अवसर पर विभाग की ओर से लगभग 33 योजनाओं के स्टाल लगाए गये थे।इन योजनाओं के लिए सदमा पंचायत में 1094 आवेदन पड़े। जिसमे 247 स्वीकृत किया गया। चरगी पंचायत में 907 आवेदन में 195 स्वीकृत किया गया। दारिद पंचायत में 763 आवेदन में 216 स्वीकृत किया गया। उपरोक्त चारों पंचायतों के कुल 3631 जमा आवेदन में 960 स्वीकृत किये गए।इन आवेदनों में मैया सम्मान योजना की 833 तथा अबूआ आवास के 1393 आवेदन शामिल थे।
शिविर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय से कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, मनरेगा, स्वच्छता, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र निबंधन, क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड व् अन्य स्टॉल लगाए गये थे।
इस अवसर पर शिविरों में महिला ग्रुप को चेक सहित अनेकों परिसंपत्तियां बांटी गई। सीएचसी पेटरवार द्वारा चिकित्सा शिविर, थाना तथा वन विभाग द्वारा जन जागरूकता से संबंधित स्टाल लगे थे।

थाना प्रभारी राजू मुंडा ने सभी को साइबर ठगी से बचने के कई गुर बताए, साथ ही सड़क दुर्घटना से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में 112 में डायल तुरंत करें। सीएचसी प्रभारी डॉ कुंदन राज ने भी शिविर का जायजा लिया। प्रखंड के अभियंता, कनीय अभियंता, विभागीय प्रधान, कंप्यूटर संचालक, राजस्व कर्मी आदि सक्रिय रहे। आज सप्तम आयोजन के साथ प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।
![]()













Leave a Reply