Advertisement

कल्याण मंच द्वारा कंडेर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कंडेर पंचायत सचिवालय में कल्याण मंच द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित होकर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने शिविर में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार निरिक्षण के क्रम में विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण रहिवासियों के आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। कहा कि शिविर में जिस उम्मीद से रहिवासी आए हैं, उसका लाभ उन्हें मिल सके। साथ ही उन्होंने जेएसएलपीएस से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

मौके पर उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य अरबिंद करमाली, बीडीओ महादेव महतो, सीओ प्रदीप कुमार महतो, मुखिया भानु मोदी, पंचायत समिति सदस्य मुंशी मुंडा, सुनीता देवी, उप मुखिया महालाल सोरेन, शेखर महतो, उमेश महतो, तपेश्वर महतो, परासनाथ महतो, कामेश्वर महतो, अघनु महतो, अयूब अंसारी, मनोज महतो, बिंदेश्वर महतो आदि सैकड़ों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *