जरिडीह पश्चिमी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जरिडीह पश्चिमी पंचायत सचिवालय में 10 सितंबर को आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार जरिडीह पश्चिमी पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजाता मुखर्जी, जरिडीह पश्चिमी पंचायत की मुखिया देवंती देवी, बेरमो पश्चिमी पंचायत की मुखिया आरती कुमारी, जरिडीह पूर्वी मुखिया कंचन देवी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

आयोजित शिविर में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, अवुआ आवास, स्वास्थ्य विभाग, बैकिंग सेवा, राशन कार्ड विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, पेंशन योजना, महिला बाल विकास, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र योजना समेत कई अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।

स्टॉल माध्यम से रहिवासियों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। साथ हीं आवेदन भी स्वीकार किया जा रहा था। इस शिविर में काफी संख्या में महिला, पुरुष, युवक, युवतियों की भीड़ देखी गई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा की लगभग सभी की जरूरत के अनुसार सभी विभाग का स्टॉल इस कार्यक्रम में लगाया गया है। बाकी जो भी समस्या है उसे यथा संभव निष्पादित करने का प्रयास किया जायेगा, ताकि कोई भी सरकार के महत्वाकांक्षी और विकास योजना से वंचित नहीं रहे। इस मौके पर तमाम विभाग के कर्मी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

मौके पर लगाये गये स्टॉल में चिकित्सा विभाग के सुनील कुमार हजाम, रिंकी देवी, पार्वती देवी, सुशीला देवी, पशुपालन विभाग के डॉ विजय कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग सेविका सविता देवी, रानी देवी, सुनीता देवी, जानो देवी, हीरा देवी, गीता देवी, शांति देवी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश चंद्र करमाली, सुमित कुमार यादव, अनूप कुमार का सराहनीय भूमिका देखा गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के शुभम कुमार के नेतृत्व में अबुआ स्वास्थ्य कार्ड के 146 आवेदन प्राप्त किया गया।

इससे पूर्व बीडीओ मुकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, डॉ सुजाता मुखर्जी, मुखिया देवंती देवी, कंचन देवी, आरती कुमारी सहित अन्य गणमान्य को महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा टोपी पहनाकर व् गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया

 89 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *