Advertisement

जरिडीह के बेलडीह पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सरकार आपके द्वार के तहत एक दिसंबर को बोकारो जिला के हद में जरिडीह प्रखंड के बेलडीह पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला नोडल पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद बैठा, अंचलाधिकारी प्रणव ऋतुराज, प्रखंड प्रमुख देवनारायण भगत, प्रमुख सिवनी मुर्मू, जिला परिषद सदस्या सुनीता टूडु, मुखिया सोनिया सोरेन, विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार महतो, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली छात्र छात्राओं के बीच जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस द्वारा स्वयं सहायता महिला समूह को आत्मनिर्भर होने के लिए ऋण दिया गया। दर्जनों वृद्धा पेंशन की स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नोडल पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद बैठा ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका सहयोग जरुरी है।

सीओ प्रणव ऋतुराज ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तभी सफल होगा जब यहां जितने भी सम्बंधित विभाग के स्टॉल लगा है उनके अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी पूर्वक काम करेंगे। सीओ ने कहा कि इलाके के गरीब रहिवासियों को समस्या काफ़ी अधिक रहता है।

वे अपनी समस्या के निदान करने के लिए प्रखंड मुख्यालय नहीं जा पाते है, जिसके कारण उनका काम पंचायत स्तर पर होना जरुरी है। कर्मचारियों को उनकी समस्या समाधान तुरंत करने की आवश्यकता है। विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीण रहिवासियों का काम हों इसलिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस मौके पर पंचायत सेवक कोलेश्वर मांझी, रोजगार केशव महतो, जमुना मांझी, अशोक ठाकुर, इसराइल अंसारी, अयोध्या मांझी आदि शामिल थे। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा गोद भराई रस्म के साथ बच्चा काम जूठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *