एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। श्रावण माह में शिव भक्तों की सेवा के लिए गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन ने कमर कस ली है। इसी अभियान के तहत देवघर के खजुरिया मोड़ में फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में शिव भक्त कांवरियों के विश्राम की व्यवस्था के साथ साथ उनके लिए निःशुल्क चाय, शरबत और फल की व्यवस्था की गयी है।

जानकारी के अनुसार शिविर में गिरिडीह से गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन के प्रांतीय महासचिव विपिन गिरि, बोकारो से पधारी केंद्रीय महिला महासचिव ममता गोस्वामी, गिरिडीह से प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश भारती, सामाजिक समरसता प्रमुख बोकारो नरसिंह गोस्वामी, देवघर के जयप्रकाश, आदि।

जिलाध्यक्ष बांका उमेश गोस्वामी, धनबाद से राजेश गोस्वामी, युवा वाहिनी गिरिडीह जिला सचिव रूपेंद्र गिरि आदि द्वारा कांवरियों की लगातार सेवा की जा रही है। आश्चर्य यह कि कांवरियों के प्रति सेवा कार्य के दौरान गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन पदाधिकारियों तथा सदस्यों में उत्साह व् आत्म संतुष्टि झलकता है।
![]()













Leave a Reply