एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन केंद्र कार्य समिति की बैठक बीते दिनों उत्तराखंड के अखंड परमधाम हरिद्वार में आयोजित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड के बोकारो की प्रखर महिला ममता गोस्वामी को महासचिव बनाया गया।
गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन केंद्र कार्य समिति केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक का संचालन डॉक्टर अमित गिरी ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राकेश गिरी उपस्थित थे।
बैठक का आयोजन समस्त व्यवस्था केंद्रीय शिक्षा संस्कार प्रमुख नरेंद्र गिरी द्वारा उठाया गया। बैठक में संगठन के सभी आयाम के विस्तार पर चर्चा की गई एवं सर्वसम्मति द्वारा नियमावली पारित किया गया।
बैठक में कुछ नए पदाधिकारी का प्रभार दिया गया, जिसमें जूली गिरी को प्रांत उपाध्यक्ष (महिला) मध्य प्रदेश, शिव गिरी को युवा वाहिनी हरिद्वार, पवन गिरी को जिलाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल, केडी गोस्वामी को लखनऊ (केंद्र समिति सचिव), अनिल शास्त्री को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, बोकारो की ममता गोस्वामी को केंद्रीय महासचिव महिला, बृजपाल गिरी को सामाजिक समरसता प्रमुख दिल्ली, दीपा गोस्वामी को समरसता प्रमुख झारखंड, नगीना गिरी को रांची जिला महिला अध्यक्ष, वरुण गिरी को झारखंड प्रांत संगठन मंत्री, संजय गोस्वामी को देवीपाटन मंडल प्रमुख समरसता विभाग, अमरजीत गिरी को केंद्रीय कार्य समिति सदस्य, नगर प्रमुख महिला गाजियाबाद, सत्येंद्र गिरी को जिलाध्यक्ष पानीपत हरियाणा का प्रभार सौंपा गया। बैठक में पुरे देश से सौ से अधिक तथा झारखंड से 30 गोस्वामी समाज के प्रबुद्ध जन शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल से राजकेश्वर गिरी, वासुदेव गोस्वामी, केंद्र समिति से अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध राज गोस्वामी, उपाध्यक्ष विश्राम बाबा, महासचिव दुर्गादास गोस्वामी, सचिव शिव कुमार गोस्वामी, देवनाथ गोस्वामी, केडी गोस्वामी, नरेश पांडा, संगठन मंत्री मनोज पंडा, कोषाध्यक्ष निरंजन गिरी, मीडिया प्रभारी विनय गिरी, समरसता राष्ट्रीय प्रमुख वीरेंद्र गिरी, शिक्षा संस्कार राष्ट्रीय प्रमुख नरेंद्र गिरी, कार्य कारिणी सदस्य मनीष गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, आशुतोष गिरि, झारखंड प्रांत अध्यक्ष उमेश गिरी, हरियाणा प्रांत अध्यक्ष जयवीर गिरी, उत्तर प्रदेश महासचिव अरुण गिरी, मध्य प्रदेश प्रांत अध्यक्ष शिवम गिरी, उत्तराखंड प्रांत महासचिव भूषण पुरी, कोषाध्यक्ष मोहित गिरी, आदि।
झारखंड प्रांत महासचिव विपिन गिरी, झारखंड प्रांत उपाध्यक्ष धीरज गिरी, वरुण गिरी संगठन मंत्री झारखंड, युवा वाहिनी झारखंड प्रांत अध्यक्ष मधुसूदन गोस्वामी, उपाध्यक्ष राजीव गौरव, बृजपाल गिरी समरसता प्रमुख दिल्ली, दिलीप भारती, महिला समिति केंद्रीय प्रमुख सुनीता गिरी, महासचिव ममता गोस्वामी, झारखंड प्रांत महिला प्रमुख अर्चना कुमारी, उत्तर प्रदेश प्रांत प्रमुख तीशा गोस्वामी, उत्तराखंड प्रांत प्रमुख जानकी गोस्वामी, उत्तर प्रदेश महासचिव आशा गोस्वामी, मध्य प्रदेश प्रांत महिला उपाध्यक्ष डोली गिरी, विमला देवी, प्रभावती गोस्वामी, आशीष गिरी, सुंदरलाल गोस्वामी गोंडा, संजय गोस्वामी, देवी शरण गोस्वामी, रंजीत कुमार भारती, अमरदीप गिरी, वासुकी गिरी, मुख देवगिरी, आशुतोष गिरी, देवेंद्र नाथ गोस्वामी नैनीताल, आदि।
नरेश कुमार गिरी, सत्येंद्र गिरी जिला अध्यक्षपानीपत हरियाणा, कतर गोस्वामी हरियाणा, तिलक राज गोस्वामी करनाल हरियाणा, शिवलाल गोस्वामी पानीपत हरियाणा, प्रदीप गोस्वामी, शीतल देवगिरी, नित्यानंद गिरी कोडरमा झारखंड, अजय गिरी हरिद्वार, किशन गिरी झारखंड, रामदयाल गोस्वामी दिल्ली, प्रधान प्रेम गिरी गाधारोना हरिद्वार, मोहित गिरी जिला अध्यक्ष हरिद्वार के अलावा विभिन्न प्रांतो से अनेक संख्या में गोस्वामी बंधु माता एवं बहने उपस्थित थी।
241 total views, 36 views today