Advertisement

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन बोकारो जिला महासचिव का द्वादश कर्म संपन्न

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन बोकारो जिला महासचिव अबोध गोस्वामी का बीते दिनों निधन हो गया। उनका श्राद्ध कर्म (द्वादश) 28 अप्रैल को बोकारो के पचौरा में उनके आवास पर आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन केंद्रीय महिला महासचिव ममता गोस्वामी मुख्य रूप से शामिल होकर परिजनों को ढाँढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन झारखंड प्रांत के बोकारो जिला महासचिव स्वर्गीय अबोध गोस्वामी के द्वादश कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, केंद्रीय महासचिव दुर्गादास गोस्वामी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश गिरि, युवा वाहिनी झारखंड प्रांत संगठन मंत्री सुरेश गिरि, बोकारो जिला सामाजिक समरसता प्रमुख नरसिंह गोस्वामी, जितेंद्र गोस्वामी, मिसाल गोस्वामी, करण गिरि, कुंदन गोस्वामी, गगन गोस्वामी, राधे गोस्वामी, अहिल्या गोस्वामी, जयनारायण गोस्वामी आदि समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *