Advertisement

सहारा जमाकर्ताओं की आवाज विधानसभा में उठाएंगे गोमियां विधायक

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। सहारा पीड़ितों की वेदना को देखते हुए गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो जमाकर्ताओ की आवाज झारखंड विधानसभा में उठाएंगे।

यूं तो सहारा इंडिया के जमाकर्ता अपनी कमाई जमा कर आज अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। वैसे जमाकर्ताओ की एक विशेष बैठक गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी पंचायत स्थित भामाशाह धर्मशाला में 27 जुलाई को आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो उपस्थित थे।

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ महतो ने कहा कि शीघ्र से अति शीघ्र भुगतान हो इसके लिए वे झारखंड विधानसभा में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि निवेशको की गाढ़ी कमाई उनका पैसा किसी भी कीमत पर डूबने नहीं दिया जाएगा। हर उचित पटल पर सहारा जमाकर्ताओं की बात रखी जाएगी।

इसके लिए बहुत जल्द आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर निवेशकों के दुख दर्द से अवगत कराएंगे। साथ हीं सहारा में फंसे धनराशि भुगतान की मांग की जाएगी।

मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन नायक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहन राम, पूर्व मुखिया विनोद पासवान, रोहित यादव, राजकुमार यादव, दुलाल प्रसाद, रविंद्र कुमार, राज कुमार नायक, दीपक कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *