ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाने की मांग को लेकर 29वां दिन भी धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहा।
जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को गोमियां प्रखंड प्रमुख ने अपने पंचायत के सभी पंचायत समिति सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ धरना स्थल पर पहुंची। साथ हीं दर्जनों महिला पुरुषो के साथ पहुंचकर बेरमो को जिला बनाने की मांग कर रहे बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक से मिलकर समर्थन दिया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कहा कि जब तक बेरमो जिला नहीं बनेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। हम सबों का भी समर्थन बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति को सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के बाद भी सरकार हमारी मांगो को नहीं मानती है तो हम सभी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मौके पर प्रखंड प्रमुख चौड़े सहित उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य निभा देवी, दुलारी देवी, गौसिया नूरी, चांदनी देवी, विष्णु लाल सिंह, अजय कुमार रविदास, सर्जन चौधरी, संजय तुरी, मनोज महतो, राजदेव हांसदा, सीपीआई नेता गणेश प्रसाद महतो, अधिवक्ता आनन्द श्रीवास्तव, शालीग्राम प्रसाद, अभिषेक कुमार मिश्रा, वेंकट हरि विश्वनाथन सहित दर्जनों ग्रामीण हलकों के रहिवासी समर्थन मे उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply