Advertisement

तीन राज्यों में जीत पर गोमियां बीजेपी में हर्ष

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। देश के प्रमुख तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर गोमियां बीजेपी में हर्ष देखा जा रहा हैं। बताया जाता हैं कि 3 दिसंबर की संध्या चुनाव परिणाम की खबर में भाजपा को प्रचंड बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई, पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाये।

बोकारो जिला के हद में गोमियां मोड़ पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के संग पटाखे फोड़े और एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी।

इस मौके पर जिप सदस्य डॉ राज ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व पर जनता का विश्वास आज भी कायम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश में हर तबके के लिए कार्य किया है। जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए तीन राज्यों में प्रचंड जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरे देश में बीजेपी का माहौल रहेगा और एक बार फिर देश में बीजेपी की सरकार बनेगी।

मौके पर रोहित यादव, मोहन राम, मनोज स्वर्णकार, अजय तिवारी, संजय स्वर्णकार, चंदना डे, सुमित सिंह, सौरभ रुद्रा, ओम किंकर, किस्टो प्रसाद, भरत स्वर्णकार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *