Advertisement

वाहन सवारों के लिए गोमियां-पेटरवार मुख्य मार्ग बना जानलेवा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। हर दिन हो रही दुर्घटना से जानलेवा बन गया है। गोमियां-पेटरवार मुख्य सड़क मार्ग। बीते दिन एकसाथ चार वाहन सवार की मौत के बाद 3 जुलाई को उक्त में मारवाड़ पर पुनः दुर्घटना घटित हो गया, जिसमें दो वाहन स्वरों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद गोमियां पेटरवार मुख्य सड़क मार्ग में दुर्घटना हुए 12 घंटा भी नहीं बीता था कि एक बार फिर उसी जगह फिर दुर्घटना घट गया। जबकि बीते दिन दुर्घटना में दो का घटना स्थल पर मौत हो गया था।

वंही दो का रिम्स में ईलाज के दौरान मौत हो गया। बताया जाता है कि 3 जुलाई को फिर सड़क दुर्घटना हो गया। इसे संयोग ही कहा जाये या कुछ और लेकिन सभी घटना मे एक ही बात देखने को मिला कि सभी घायल बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे।

स्थानीय रहिवासियों के अनुसार हेलमेट पहने होते तो बाईक सवारो का मौत नहीं होता। ज्ञात हो कि पेटरवार थाना क्षेत्र के चिनियागढ़ा के समीप मोड़ मे मोटर साईकिल सवार अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिस पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि साड़म निवासी आयुष कुमार रावत और हर्षित कुमार बाईक से अपने घर से रांची जा रहे थे। इस क्रम मे चिनियागढ़ा मोड़ के पास बाईक अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गया। स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से एम्बुलेंस 108 द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पेटरवार समुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया।

रहवासियों ने बताया कि उक्त सड़क इतनी व्यस्त हो गई है कि यह जानलेवा हो गई है। उधर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सोनी द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *