Advertisement

G नार्थ में सत्यनारायण पूजा की गोल्डन जुबली ईयर

सुरक्षा रक्षकों के कारवां में जुटे अधिकारी और अभियंता

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के जी नार्थ विभाग में हर्षोल्लास के साथ सत्यनारायण पूजा की गोल्डन जुबली ईयर मनाई गई।

सुरक्षा अधिकारी पूजा हर्षल बुरण्डे के मार्गदर्शन में दादर स्थित जी उत्तर कार्यालय में सुरक्षा रक्षकों द्वारा सत्यनारायण की महापूजा गोल्डन जुबली ईयर पर कथा, पूजा अर्चना और आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। जी नार्थ के भंडारे में वार्ड के अधिकारीयों व कर्मचारियों हिस्सा लिया।

खबर के मुताबिक हर साल से हट कर सत्यनारायण पूजा की गोल्डन जुबली ईयर पर मनपा के जी उत्तर विभाग के मुख्य द्वार व पूरी इमारत को फूलों और छोटे बल्बों की तोरण से सजाया गया। मनपा जी उत्तर विभाग के सुरक्षा अधिकारी पूजा हर्षल बुरण्डे व संतोष, धर्मा पाटील, संतोष शेल्के, सचिन वर्गोकार आदि के सहयोग से आयोजित महापूजा में विधिवत पूजा की गई।

इस अवसर पर सत्यनारायण की कथा, पूजा अर्चना और आरती की जाती है। इस अवसर पर महाप्रसाद के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें जी उत्तर के कर्मचारी, अधिकारियों के अलावा जी उत्तर कार्यालय में आने वाले लोगों ने भी पूजा में शामिल होकर महा प्रसाद ग्रहण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *