एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा के टी मोड़ स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में बीते 10 दिसंबर की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
बताया जाता है कि दुकान के दिवार को काटकर तथा दुकान में रखे लॉकर को गैस कटर से काटकर अज्ञात चोरो द्वारा सोने तथा चांदी के लगभग चार से पांच लाख रूपए मूल्य के ज्वेलरी की चोरी की गई।साथ ही दुकान तथा बाहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क को चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।
पीड़ित दुकानदार कृष्णा स्वर्णकार द्वारा 11 दिसंबर को बताया गया कि चोरो के द्वारा दुकान की दीवार काटने की सूचना मकान मालिक द्वारा उसे दी गई। इसके उपरांत वह मौके पर पहुंचकर दुकान का जायजा लिया, जिससे पता चला कि गैस कटर से लॉकर सेफ को काटकर कीमती गहने चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।
तत्काल उसने घटना की सूचना दुग्दा थाना को दी। सूचना पाकर दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार दलबल के साथ साथ बोकारो झरिया ओपी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी मनीष ने शीघ्र ही इस घटना का उद्बभेदन करने की बात कही है।वही उक्त घटना के बाद से दुग्दा क्षेत्र के ज्वेलरी दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है।
![]()













Leave a Reply