प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। माता दुर्गा की अष्टम स्वरूप माता गौरी की पूजा 22 अक्तूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों में श्रद्धा-भाव से की गई।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में व्रतधारी महिलाएं शांतपूर्ण वातावरण में मां की दर्शन व पूजा की। समिति की ओर से सराहनीय व्यवस्था बनी रही। दर्शन के लिए फुसरो की प्रसिद्ध चिकित्सक सह भाजपा नेत्री डॉ रवीन्द्र उषा सिंह अंगवाली मंदिर पहुंची।
यहां समिति की ओर से अध्यक्ष सत्यजीत मिश्रा एवं अन्य ने उनकी अगुवाई की। गांव की दर्जनों माताओं को जलाशय से मंदिर परिसर तक साष्टांग दंडवत नमस्कार करते देखा गया। ये माताएं मनौती की थी।
बताया जाता है कि सांय काल जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, भाजपा राज्य कमिटी सदस्य देवी दास भी मां की दरबार में पधारे।जिन्हे पूजा कमिटी द्वारा सम्मानित किया गया।
158 total views, 2 views today