Advertisement

जीएम पंजाबी ने किया हजारी मोड़ मनोरंजन केंद्र का दौरा

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां (Gomiya) प्रखंड के हद में हजारी मोड़ स्थित मनोरंजन केंद्र का दौरा सीसीएल कथारा महाप्रबंधक एं.के.पंजाबी ने 30 सितंबर को किया।
बीते दिनों हजारी मोड़ मनोरंजन केंद्र में वृद्धा आश्रम खोलने को लेकर विमला फाउंडेशन के संस्थापक एवं श्रमिक नेता राज कुमार मंडल एवं अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह कथारा जीएम पंजाबी से मिले थे। संस्था द्वारा यहां वृद्धा आश्रम की मांग किया गया था। इसके आलोक में जीएम 30 सितंबर को मनोरंजन केंद्र पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। जीएम ने पुरानी भवन को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया। साथ ही दो कमरे और बनाने की बात कही।
उपस्थित स्वांग दक्षिणी पंचायत के मुखिया धनंजय ने 15 वे वित्त आयोग से मुख्य सड़क से लेकर मनोरंजन केंद्र तक पीसीसी सड़क देने की बात कही। इसके आलावा अन्य सुविधाएं जो पंचायत स्तर से हो सकती है उसे भी देने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से विमला फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार मंडल, सचिव राजकुमार नायक, कोषाध्यक्ष हरि प्रजापति, उपाध्यक्ष दरबारी मांझी, जितेंद्र त्रिपाठी, रघुनाथ प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, राजेश्वर साव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *