Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा के जीएम ने सीएम को सौंपा पांच लाख 51 हजार का चेक

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से मुख्यमंत्री आवास स्थित आवासीय कार्यालय में 2 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीओबी झारखंड रीजन के जीएम जगदीश टूंगारिया कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन को प्रतिनिधियों ने झारखंड प्रदेश में पदस्थापित बैंक कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। उक्त राशि कोरोना संक्रमण से बचाव और राहत कार्य में व्यय किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बैंक कर्मियों द्वारा संक्रमण काल में किये सहयोग के लिए साधुवाद दिया।

इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक, झारखंड जगदीश टूंगारिया, रांची क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार एवं रांची के वरिष्ठ प्रबंधक कुमार जय प्रकाश उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *