एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम रंजय सिन्हा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने 24 सितंबर को क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में हो रहे दुर्गा पूजा को लेकर बने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार इस दौरान जीएम सिन्हा ने पूजा समितियों को सरकार की गाइडलाइन का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल में आनेवाले महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था पूजा समिति करें। सभी पूजा समिति अपने यहां वालंटियर की व्यवस्था जरूर करें। कहा कि कॉलोनी और मुख्य पथ में जहां चौक-चौराहा पर अंधेरा है, वहां लाइट लगाकर रोशनी की जायेगी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

बताया जाता है कि अधिकारियों की टीम ने एरिया के ढोरी स्टॉफ क्वार्टर, सेंट्रल कॉलोनी, मकोली, शारदा कॉलोनी, कल्याणी और अमलो बस्ती आदि मोहल्लों के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समिति की जरूरतों को संबंधित विभाग को जल्द ठीक करने की बात कही।
इसके पूर्व ढोरी बस्ती स्थित भोला नगर में तालाब का जीर्णोधार कार्य का क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर जीएम सिन्हा के साथ महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी ईएंडएम गौतम मोहंती, एसडीओसीएम पीओ शैलेस प्रसाद, क्षेत्राधिकारी असैनिक मनोज कुमार साह, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर सुरेश सिंह, प्रबंधक एचआर मोहम्मद तौकीर आलम, अभियंता सहायक अभिषेक कुमार, मजदूर नेता जितेंद्र दुबे, अरूण सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply