Advertisement

जीएम ने नवनिर्मित दो अत्याधुनिक शौचालयों का किया उद्धाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 22 सितंबर को बोकारो जिला के हद में करगली स्थित महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में‌ नवनिर्मित दो अत्याधुनिक शौचालयों का उद्धाटन किया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल बीएंडके द्वारा निर्मित अत्याधुनिक शौचालयों का उद्धाटन क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार ने ‌फीता काटकर और‌ शिलापट्ट का अनावरण कर‌ किया।

इस अवसर पर जीएम ने कहा कि‌ शौचालय अभाव को देखते हुए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग – अलग शौचालय का निर्माण कराया गया है।‌ इसे खासकर विकलांग और बुजुर्गो के लिए बनाया गया है। महिला-पुरुष शौचालय परिसर में पीवीसी सिस्टर्न के साथ शौचालय और यूरेनल की सुविधा शामिल है।‌‌ यह शौचायल ग्लास शेल्फ और दर्पण के साथ वॉश बेसिन से भी लैस है। शौचालय भवन में रोशनी की सुविधा के लिए एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। कहा कि संवेदक द्वारा एक वर्ष तक रख‌ रखाव किया जाएगा। उद्घाटन के पश्चात इसे सीसीएल कर्मी सहित आमजनों के लिए खोल दिया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन के एस गैवाल, महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, एएफएम जी. चौबे, क्षेत्राधिकारी असैनिक सतीश कुमार सिन्हा, सिक्योरिटी ऑफिसर डी. मांझी, प्रबंधक एचआर पी. एन. सिंह, सीएसआर प्रबंधक संजीत कुमार, अभियंता सहायक असैनिक दीपक वर्मा, जीएम के वरीय निजी सहायक लव कुमार, संवेदक संदीप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *