Advertisement

श्रीश्याम रसोई सेवा केंद्र का जीएम ने किया शुभारंभ

जरूरतमंदों को सस्ते में भोजन उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानव सेवा-अग्रवाल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार बैंक मोड़ स्थित न्यू स्टार क्लब मे 18 अगस्त को श्रीश्याम रसोई सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घघाटन सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर जीएम अग्रवाल ने कहा कि यह काफी पुण्य का काम है। जरूरतमंदों को कम मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी वे हर संभव मदद करेंगे।

ज्ञात हो कि, श्रीश्याम रसोई सेवा मात्र 10 रूपये में प्रति थाली भोजन गरीबों को उपलब्ध करा रहा है। मारवाड़ी भैया बेरमो द्वारा संचालित उक्त रसोई सेवा के संचालन में मारवाड़ी समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है और नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।

उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी सह कोल व्यवसायी विजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मारवाड़ी सम्मेलन के बोकारो जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर जैन के अलावे द्वारिका बंसल, पापा बाबू , देवीदास, अनिल अग्रवाल, सुरेश बंसल, ओम शंकर सिंह, सुमित बंसल, सुरेंद्र गोयल, राजेश राठी, सुशांत राईका, दिलीप अग्रवाल, कृष्ण कुमार चांडक, अमर कुमार चांडक, पिंटू सिंह, शंभू यादव सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *