Advertisement

कार्मिक विभाग द्वारा जीएम को किया गया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन प्रतुल कुमार के नेतृत्व में कार्मिक विभाग के अधिकारियो ने 23 अगस्त को महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि जीएम अग्रवाल ने ढोरी एरिया के साथ -साथ पूरे सीसीएल का मान बढ़ाया है। बता दे कि, केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा बीते दिनों ढोरी जीएम को नई दिल्ली में कोल इंडिया के वार्षिक कोल मिनिस्ट्री अवार्ड सहित 5 लाख रुपए से सम्मानित किया गया।

मौके पर कार्मिक प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह, ए के मिश्रा, सहायक कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, इरशाद अहमद, आस्था, शालिनी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *