Advertisement

ठेका मजदूरों को स्पेशल एलाउन्स दो अथवा हड़ताल का सामना करो-चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) कोक ओवेन एण्ड कोक केमिकल विभाग मे काम कर रहे ठेकाकर्मियों ने 7 फरवरी को जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी के नेतृत्व मे अपना हक अधिकार लेने के लिए विभागाध्यक्ष कार्यालय के सामने जोरदार आक्रोश प्रर्दशन कर चट्टानी एकता प्रदर्शित किया। प्रर्दशन कार्यक्रम की अध्यक्षता युनियन के उपाध्यक्ष एवं विभाग के नेता सीकेएस मुंडा तथा संचालन कार्यालय मंत्री आरबी चौधरी ने किया।

इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी ने सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित आक्रोशित मजदूरो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपका संगठित होकर भारी संख्या मे भाग लेना शुभ संकेत है कि अब प्रबंधन आपके चीर लम्बित मांगो को ज्यादा दिनों तक टालने की हिम्मत नही कर पायगा। कहा कि आपकी आज की उपस्थिति से प्रबंधन को प्लांट हित मे आपके मांगो को पूरा करने की दिशा मे सोचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

महामंत्री चौधरी ने बीएसएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि एक तरफ उत्पादन का टार्गेट बढ़ रहा है, वहीं दुसरी ओर मजदूरों की संख्या सेवानिवृत के कारण घटता जा रहा है। उसपर 20 प्रतिशत छंटनी का नापाक इरादा को बन्द करें। अपने मांगो को हासिल करने के लिए संकल्पित मजदूरो के आक्रोश को प्रबंधन अपने आंख और कान से देख और सुन कर जल्द से जल्द निर्णय ले, क्योंकि मजदूर कोई भीख नही मांग रहा, बल्कि हिट डस्ट और दुर्घन्द भरे विभाग मे आपके द्वारा दिए गए उत्पादन टार्गेट से ज्यादा उत्पादन कर लगातार कीर्तिमान पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कहा कि दुर्घटना सेफ्टी हेलमेट और ड्रेस पहनाकर फोटो वायरल करने से ठेका मजदूर का मानसिक तनाव नहीं रूकेगा। मानसिक तनाव तब रूकेगा जब उन्हें लगेगा कि मनी कट का विरोध करने पर भी गेट पास नही रूकेगा। इसलिए ठेका मजदूरों को लड्डू नहीं, इन्हें हीट डस्ट और दुर्गन्ध के नाम पर स्पेशल एलाउन्स देना होगा। प्रोफिट लिंक रिवार्ड, साईकिल, केन्टीन, रात्री पाली एवं क्वार्टर भत्ता देना होगा।

बर्षों से निपुणता हासिल कर चुके एसडब्लू से डिप्लोमा सर्टिफिकेट मांगना बन्द करें। यूएसडब्लू को मोटरसाइकिल गेट पास, समयबद्ध अपग्रेडेशन, झोपड़ी बनाने के लिए 5 डिसमिल जमीन, पेन कार्ड और आधार कार्ड मे समानता रहने से गेट पास के असामनता का सुधार, एसडब्लू का सपरिवार बोकारो जेनरल अस्पताल मे मुफ्त ईलाज इत्यादि मांगो पर सकारात्मक पहल नही हुआ तो यही मजदूर मार्च महीने मे कोक ओवेन का चिमनी धुंआ बन्द करने से भी पिछे नही हटेंगे।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से यूनियन के संयुक्त महामंत्री एनके सिंह, सीकेएस मुंडा, रामेश्वर मांझी, रोशन कुमार, तुलसी साह, आरवी सिंह, आई अहमद, वीके साह, बादल कोयरी, एके मंडल, राजेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता,अमोद महतो, दिलीप ठाकुर, कार्तिक सिंह, नासिर अहमद खान, मनोज कुमार सिंह, सुनिल चौधरी, मंजीत कुमार, उत्तम कुमार, तुलसी दास, मनोज एक्का, जितेन्द्र राय,अजय अदक, मनी लाल मंडल, इस्पाक अंसारी, हरिपद मांझी, तरणि राय, शिवचरण मांझी, दिलीप मंडल, धनंजय कुमार, कामदेव मोदी, राजेन्द्र साह, रघुनाथ सोरेन, रामनाथ मुर्मू, गोपी चक्रबर्ती आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *