Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

देश की विकास में बालिकाओं की अहम भूमिका-गीता मिश्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 30 नवंबर को संकुल स्तरीय बालिका व्यक्तित्व शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव घीरज पांडेय और प्रधानाचार्य इंद्रावती मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर सचिव धीरज पांडेय ने कहा कि नारी शक्ति के कारण आज पूरा सृष्टि का संचालन होता है। भारतीय संस्कृति में नारी को बहुत ही सम्मान दिया जाता है। प्रधानाचार्य इंद्रावती मिश्रा ने कहा कि आज की बालिकाएं ही कल का निर्माण करेंगी। महिलाओं में सर्वांगीण विकास करने की क्षमता सबसे अधिक होती है। हम अपनी सभ्यता, संस्कृति और शिक्षा को कई प्रकार से विकसित कर सकते हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर बालीडीह की प्राचार्य सह आभासी माध्यम से जुड़े प्रांतीय बालिका शिक्षा प्रमुख गीता मिश्रा ने बालिकाओं को सर्वगुण संपन्न बताया। उन्होंने बालिकाओं में नैसर्गिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक स्त्रीत्व गुणों पर प्रकाश डाला। साथ हीं कहा कि देश के विकास में बालिकाओं की अहम भूमिका होती है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि बालिका भविष्य की नारी हैं। स्कूल के बहनों के बीच नारी शक्ति पर भाषण समेत अन्य प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

मौके पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, शिक्षिका पुष्पा सिन्हा, अनिल चंद्र झा, प्रदीप कुमार महतो, कुमार गौरव, राजेंद्र पांडेय, उज्जवल कुमार, शोभा देवी, रूबी देवी, अंजली देवी, अमरेंद्र सिंह, बसंत मिश्रा आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *