Advertisement

इंटर में जिला स्तर पर अच्छे स्थान प्राप्त करने पर छात्राओं को किया गया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरिडीह प्रखंड के गांगजोरी पंचायत स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में 8 जून को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंटर में बेहतर अंक प्राप्त करनेवाले छात्राओं को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार गांगजोरी पंचायत की मुखिया अंजु देवी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय पाथुरीया की छात्रा विज्ञान संकाय में रुमा कुमारी, पिता तारकेश्वर महतो ने 91.80 प्रतिशत अंक लाकर बोकारो जिला में पांचवें स्थान तथा विज्ञान संकाय में भाग्यश्री पिता धनंजय कुमार ने 91.60 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान जिला में लाकर परिवार एवं विधालय का नाम रोशन किया।

जबकि, विज्ञान संकाय में सीमा कुमारी पिता शैलेस कुमार महतो ने 81.2 प्रतिशत अंक लाकर विधालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त छात्राओं के भविष्य में कामयाबी हासिल करने के लिए शैक्षणिक पुस्तक, कलम, कॉपी देकर मुखिया द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह का संचालन चक्रधारी महतो ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी सत्यनारायण प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक भीम प्रसाद हजाम, भरत लाल तुरी, प्रदीप महतो, हरिपद महतो, प्रकाश कुमार (अध्यक्ष कुम्हार महासंघ जरीडीह प्रखंड), मुकेश कुमार महतो संगठन मंत्री जिला कुम्हार महासंघ बोकारो, जयनारायण महतो, उप मुखिया संध्या देवी, वार्ड सदस्य संध्या देवी, लालदेव महतो, भवानी देवी, सरिता देवी, साधूचरण महतो, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *