Advertisement

लड़कियां सिर्फ दुल्हन नहीं उनके भी सपने हैं-गौतम सागर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गर्ल्स नॉट ब्राइड्स के सदस्य दुनिया भर में बाल विवाह को समाप्त करने के लिए काम करने वाले नागरिक समाज संगठनों का एक विविध नेटवर्क हैं। उनका अनुभव, अद्वितीय समझ, लड़कियों और समुदायों के साथ दीर्घकालिक संबंध हमारे आंदोलन की प्रेरक शक्ति हैं।

बोकारो में 5 अप्रैल को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि जितना अधिक आमजन बाल विवाह को समाप्त करने का आह्वान करेंगे, उतनी ही अधिक संभावना है। कहा कि निर्णय लेने वाले हमारी बात सुनेंगे और कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने हेतु हमारे साथ अपनी आवाज़ उठाएँ।

उन्होंने कहा कि प्रेस मीडिया तथा सामाजिक संगठन गर्ल्स नोट ब्राइड के एक सदस्य के रूप में हमारी साझेदारी में शामिल होकर बाल विवाह को समाप्त करने के वैश्विक आंदोलन को मजबूत बना सकते है। कहा कि गर्ल्स नॉट ब्राइड्स मीडिया टीम दुनिया भर में पत्रकारों और लेखकों को हमारे सदस्य संगठनों से जोड़ती है, जो बाल विवाह को समाप्त करने और एक ऐसा भविष्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं जहां सभी लड़कियां अपने सपनों को पूरा कर सकें।

बताया गया कि इस अभियान के तहत बोकारो जिले में विभिन्न स्टेक होल्डर, पंचायत प्रतिनिधि, बाल कल्याण समिति, शिक्षक, अभिभावक, धर्मगुरु के साथ जागरूकता का कार्य किया गया है।
कहा गया कि बोकारो जिला के हद में कसमार में फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से लड़कियों का नेतृत्व क्षमता विकास करने का कार्य किया गया है, जो एक अभियान के रूप में संचालित है।

इस दौरान सहयोगिनी संस्था के फुलेंद्र रविदास, रवि कुमार राय, अनिल हेंब्रम, पुष्पा देवी, अंजू देवी, अभय कुमार सिंह, नीतू कुमारी आदि उपस्थित थे।

अनिल स्वर्णकार को जिला महामंत्री बनाये जाने पर हर्ष

एक अन्य समाचार के अनुसार भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार को जिला महामंत्री बनाया गया है। स्वर्णकार को जिला महामंत्री बनाए जाने पर कसमार प्रखंड भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेदर कुमार महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महतो ने कहा कि स्वर्णकार के महामंत्री बनने से संगठन इनके नेतृत्व में काफ़ी मजबूत होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *