Advertisement

प्रखंड प्रमुख संघ की जिला प्रमुख बनी गिरजा देवी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला 9 प्रखंड प्रमुखों की बैठक 6 नवंबर को जिला के हद में जरीडीह प्रखंड स्थित आर्यन होटल में जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष के चुनाव हेतु बैठक किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बोकारो जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष गिरिजा देवी बनाई गयी। गिरजा देवी बेरमो की प्रखंड प्रमुख हैं।

इस अवसर पर सचिव कसमार प्रखंड प्रमुख नीयोति कुमारी एवं कोषाध्यक्ष पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी बनाई गयी। इसके अलावा देवनारायण भगत, बेला देवी, निवारण सिंह चौधरी, प्रमिला चौड़े, चांदनी परवीन सभी प्रमुख संघ के सदस्य मनोनीत किए गए।

ज्ञात हो कि बेरमो कोयलांचल की राजनीति में गिरजा देवी कोई नया नाम नहीं है। गिरजा वर्तमान में बीजेपी महिला मोर्चा की बोकारो जिलाध्यक्ष भी है। उनकी क्षेत्र की जनता में अच्छी पकड़ होने के चलते पिछले 3 बार से वे पंचायत समिति सदस्य बनते आ रही हैं। पिछले 11 वर्षों से लगातार बेरमो प्रखंड प्रमुख हैं। यही कारण है कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र की जनता विधायक के रूप में गिरजा देवी को अब देखना चाहती है।

गिरजा देवी के संघ का जिलाध्यक्ष बनने पर गिरिडीह सांसद, धनबाद सांसद पीएन सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, बोकारो विधायक बिरंची नारायण व चन्दनकियारी विधायक अमर बाऊरी, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जगन्नाथ राम, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, आदि।

मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय, निवर्तमान फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश सिंह व टुनटुन तिवारी सहित रमेश स्वर्णकार, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, सुमित सिंह, मनोज गोयल, शनी सिंह, नवल किशोर सिंह, श्रीकांत यादव, कमलेश महतो आदि बधाई देनेवालों में शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *