Advertisement

गिरिजा देवी बनी बेरमो विधानसभा महिला संपर्क अभियान की संयोजक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के उत्थान का इतिहास रच दिया है-गिरिजा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा द्वारा गिरिडीह लोकसभा महिला संपर्क अभियान के तहत बेरमो विघानसभा के लिए बोकारो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रिकॉर्ड वोट से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मातृ शक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा विदेश में भी हो रही है।

ऐसी बहुत सारी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के उत्थान का इतिहास रच दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा व् आजसू समर्थक कार्यकर्त्ता व् अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *