युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक नवंबर को सामान्य प्रेक्षक झरिया डी. प्रशांत कुमार रेड्डी ने धनबाद पॉलीटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के दिए दिशा निर्देशों का पूर्णरूपेण पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। धनबाद पॉलीटेक्निक में निरीक्षण उपरांत वे कृषि बाजार समिति धनबाद के अंतर्गत झरिया विधान सभा हेतु चिह्नित बज्रगृह का निरीक्षण किया।
उन्होंने यहां चुनाव उपरांत ईवीएम एवं वीवी पैट के सुरक्षित रखने के संबंध में जानकारी ली।
मौके पर आरओ झरिया सह एडीएम लॉ एंड आर्डर पियूष सिन्हा के अलावा एआरओ एवं एएलओ मौजूद रहें।
![]()













Leave a Reply